TOP 10 टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2022 – tata cheapest stock 2022

TOP 10 टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2022

टाटा देश की सबसे भरोसेमंद कंपनियों में से एक है और टाटा ग्रुप की लगभग 20 कंपनियाँ शेयर मार्केट में लिस्टेड है जो निवेशकों के लिए कमाई के किसी अवसर से कम नही है। पुराने हो या नये, सभी प्रकार के निवेशक टाटा ग्रुप की कंपनियों में निवेश करना पसंद करते हैं। इस लेख में हम आपको TOP 10 टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2022 बताने जा रहे हैं जिनमें लम्बी अवधि का निवेश काफी अच्छे रिटर्न्स दे सकता है। 

TOP 10 टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2022

  1. Tayo Rolls Ltd

जमशेदपुर स्थित टायो रोल्स टाटा स्टील की एक सहायक कंपनी है जो कास्ट रोल, रोल जाली, विशेष कास्टिंग और ढलवां लोहे के निर्माण कार्य में शामिल है। टाटा ग्रुप की यह कंपनी शेयर मार्केट के बाम्बें स्टाॅक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है और इसका शेयर प्राइस इसे टाटा ग्रुप के सबसे सस्ते शेयर वाली कंपनी बनाता है। 

कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 79.73 करोड़ रूपये है। शेयर मार्केट में TOP 10 टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2022 यह शेयर अंडरवैल्यूड है और लांग टर्म में आपको अच्छे खासे रिटर्न्स दे सकता है। 

यह भी पढ़े – Praj Industries share price target 2022, 2023, 2025, 2030 – New target of Praj Industries shares

  1. Tata Steel Ltd

लौह और इस्पात प्रोडक्ट निमार्ण क्षेत्र में कार्यरत टाटा स्टील लार्ज कैप कंपनी है जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,22,1539.36 करोड़ रूपये है। हालाँकि, कपंनी का शेयर प्राइस 100 रूपये के आस-पास है जो इसे TOP 10 टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2022 की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रखता है। 

कंपनी का PE रेशियो 4.04 है जो इसे अंडरवैल्यूड बनाता है, इसके अलावा ROE 33.92% है। कंपनी अपने निवेशको को डिविडेंड भी देती है और इसका डिविडेंड यील्ड 0.51% है।

  1. Tata Teleservices (Maharashtra) Limited

टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड अपनी सहायक कंपनी, टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड के साथ, विभिन्न छोटे बड़े उद्यमों के लिए डिजिटल कनेक्टिविटी और क्लाउड समाधानों की सुविधा प्रदान करती है जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 19578.60 करोड़ रूपये है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी का शेयर प्राइस इसे TOP 10 टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2022 की लिस्ट में तीसरे पायदान पर रखता है। दूरसंचार क्षेत्र में कार्यरत इस कंपनी पर काफी कर्ज भी है।

  1. Rallis India Limited

केमिकल क्षेत्र में कार्यरत रैलिस इंडिया लिमिटेड भारत में यूरिया और फॉस्फेट उर्वरकों का एक प्रमुख निर्माता है। फसल सुरक्षा व्यवसाय में इस कंपनी की मजबूत स्थिति है। इस कंपनी पर मात्र 57.95 करोड़ रूपये का कर्ज है और इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 4112.04 करोड़ रूपये है। हालाँकि, कंपनी का PE रेशियो 27.54 है जो इसे थोड़ा ओवरवैल्यूड दर्शता है, परंतु इसमें लम्बी अवधि का निवेश निश्चित रूप से फायदेमंद साबित होगा। यह शेयर TOP 10 टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2022 में शुमार है।

यह भी पढ़े –  भविष्य में बढ़ने वाले शेयर 2022, 2023, 2024, 2025, 2035- Future Stocks in Hindi

  1. Tata Coffee Ltd

टाटा काॅफी दैनिक जीवन में प्रयोग की जाने वाली काफी, चाय और मिर्च आदि उत्पाद तैयार करती है और यह टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की एक सहायक कंपनी है। इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशऩ 4032 करोड़ रूपये है और इस पर कर्ज मात्र 73.11 करोड़ रूपये है। यह अपने निवेशकों को 1 फीसदी के आसपास डिविडेंड भी देती है। कंपनी फंडामेंटली काफी स्ट्रांग है और TOP 10 टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2022 में शामिल इस शेयर पर निवेश कर आप काफी अच्छे रिटर्न्स पा सकते है।

  1. Tata Power Company Limited

मुंबई स्थित टाटा पावर कंपनी लिमिटेड विद्युत ऊर्जा वितरण के क्षेत्र में कार्यरत है। बिजली वितरण के साथ यह बिजली उत्पादन के क्षेत्र में कार्य करने की ओर अग्रसर है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 69274.96 करोड़ रूपये है और इसका शेयर 219 रूपये के आसपास ट्रेड कर रहा है जोकि इसे TOP 10 टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2022 की लिस्ट में शामिल करता है। कंपनी के फंडामेंटल्स काफी स्ट्रांग है और यह अपने निवेशकों को समय-समय पर डिविडेंड भी देती रहती है।

कंपनी का PE रेशियो 14.95, डिविडेंड यील्ड 0.81 फीसदी और ROE 33.76 फीसदी है। इस कंपनी में लम्बी अवधि का निवेश काफी बेहतर रिटर्न्स दे सकता है। हालाँकि, कंपनी पर कर्ज भी काफी है।

TOP 10 टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2022

  1. Tata Motors Ltd

टाटा मोटर्स भारत की एक दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी है और यह व्यवसायिक वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है। इसकी कई उत्पदान इकाईयाँ है जिनमें जमशेदपुर, पुणे और लखनऊ इकाईयां मुख्य हैं। टाटा मोटर्स अभी EV क्षेत्र में भी काफी सक्रिय है और इसने अपनी इलेक्ट्रिक कार का प्रोटोटाइप हाल ही में लांच किया था जो अमेरिकी कार निर्माता कंपनी टेस्ला की टक्कर का था। जल्द ही टाटा अपने इलेक्ट्रिक वाहन लांच करने वाली है।

यह भी पढ़े – Hindustan Copper share price target 2022, 2023, 2025, 2030- New targets of Hindustan Copper

इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 131356.10 करोड़ रूपये है और कंपनी की पोजीशन मार्केट में काफी स्ट्रांग है। इसके साथ ही, इस कंपनी का शेयर प्राइस  TOP 10 टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2022 में शामिल है। इस कंपनी में निवेश लम्बी अवधि में काफी बेहतरीन मुनाफा देकर जाएगा।

  1. The Indian Hotels Company Limited

हास्पिटैलिटी इंडस्ट्री से सम्बन्धित द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड होटल्स, रिजार्ट, जंगल सफारी, पैलेसेस, स्पाॅ आदि की सर्विसेज प्रदान करती है। यह कंपनी भारत के साथ ही विदेशों में अपनी सर्विसेज प्रदान करती है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 46944.21 करोड़ रूपये है और इसमें 38.19 फीसदी हिस्सेदारी प्रोमोटर्स की है। TOP 10 टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2022 में शामिल इस कंपनी की वैल्यूऐशन अच्छी है और कंपनी स्टेबल है। इस कंपनी में लम्बी अवधि के लिए निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।

  1. Tata Metaliks Limited

टाटा मैटेलिक्स लिमिटेड फाउण्ड्री ग्रेड पिग आयरन और डक्टाइल आयरन पाइप्स की निर्माता है और यह टाटा स्टील्स लिमिटेड की एक सहायक कंपनी है। कंपनी का मार्केट कैपिटिलाइजेशन 2301.37 करोड़ रूपये का है और कंपनी पर एक भी रूपये का कर्जा नही है। इसके साथ ही, यह कंपनी अपने निवेशको को 1.1 फीसदी का डिविडेंड भी देती है। कंपनी में 60 फीसदी के लगभग की हिस्सेदारी प्रोमोटर्स की है और इसका ROE 16.85 फीसदी है। इस कंपनी का शेयर प्राइस इसे TOP 10 टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2022 की लिस्ट में नौवें स्थान पर रखता है।

  1. Tata Consumer Products Limited

मुबंई स्थित टाटा कंज्यूमर प्रोडक्टस लिमिटेड टाटा ग्रुप की मुख्य कंपनियों में से एक है। यह टाटा टी, स्टारबक्स, टाटा संपन्न आदि जैसे कंज्यूमर गुड्स निर्मित करती है। इस कंपनी का मार्केट कैपिटिलाइजेशन 69793.72 करोड़ रूपये है और कंपनी पर एक भी रूपये का कर्जा भी नही है। इसके साथ ही, कंपनी अपने निवेशकों को 0.81 फीसदी का डिविडेंड भी देती है और इसमें 34.72 फीसदी हिस्सेदारी प्रोमोटर्स की है। इसकी फाइनेंनशियल कंडीशन बहुत ही अच्छी है और इसमें लम्बे समय का निवेश निश्चित रूप से फायदेमंद होगा। इस कंपनी का शेयर प्राइस इसे TOP 10 टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2022 में शामिल करता है। 

यह भी पढ़े – Hindustan Zinc Share price target 2022, 2023, 2025, 2030 – Futures target in hindi

TOP 10 टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2022 की लिस्ट 

कंपनियाँ मार्केट कैपिटिलाइजेशन (करोड़ रूपये) सेक्टर
Tayo Rolls Ltd 79.73 मेटल
Tata Steel Ltd 19578.60 स्टील, इस्पात
Tata Teleservices (Maharashtra) Limited  19578.60 दूरसंचार
Rallis India Ltd 4112.04 केमिकल
Tata Coffee Ltd 4032  काफी 
Tata Power Ltd 69274.96  विद्युत वितरण
Tata Motors Ltd 131356.10 आटोमोटिव
The Indian Hotels Company Limited 46944.21 हास्पिटैलिटी
Tata Metaliks Limited  2301.37 मेटल्स
Tata Consumer Products Limited  69793.72 चाय/ काफी

क्या टाटा का सबसे सस्ता शेयर देखकर निवेश करना सही है? 

टाटा ग्रुप की लगभग 20 कंपनिया है और इनमें से कई शेयर्स के दाम काफी कम है। टाटा के शेयर्स में निवेश करना अच्छा माना जाता है क्योंकि टाटा काफी भरोसेमंद कंपनी है और इन सभी कंपनियों का मार्केट कैपिटिलाइजेशन हजारों करोड़ रूपये का है। 

कंपनी की ब्रांड वैल्यू और इसके प्रोडक्ट्स काफी दमदार है। परन्तु, सिर्फ सस्ते शेयर देखकर ही निवेश करना उचित नही होता है, इसके अलावा कंपनी के फंडामेंटल्स, फाइनेंनशियल कंडीशन, वैल्यूऐशन और मार्केट सेंटीमेंट्स को ध्यान में रखना चाहिए। 

इसके साथ ही, निवेश लम्बी अवधि के लिए ही करना चाहिए तभी वह निवेश फायदेमंद होगा। अन्य शेयर्स की अपेक्षा टाटा ग्रुप के शेयर में निवेश करना सुरक्षित माना जा सकता है। भविष्य में अच्छा परफार्म कर सकने वाले शेयर्स जैसे टाटा मोटर्स और टाटा पावर निवेश करने के सबसे अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

यह भी पढ़े –  TATA motors share price target 2022, 2023, 2024, 2025, 2030 – भविष्य में जबरदस्त मुनाफा होने की संभावना

टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2022 में निवेश करने से पहले हमारी राय 

टाटा ग्रुप की कंपनियों का मैनेजमेंट एक रणनीति के तहत अपने- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की ओर कार्यरत है और इसका फायदा निवेशकों में भी देखने को मिलता है। निवेश पर अच्छे रिटर्न्स के साथ कुछ कंपनिया समय- समय पर डिविडेंड भी जारी करती रहती है

जो आपके फायदे को और बढ़ाता है। अगर आप टाटा ग्रुप की किसी कंपनी में निवेश करना चाहते हैं तो मेरी राय में भविष्य की टेक्नोलाॅजी, बिजनेस, प्रोडक्ट्स आदि को ध्यान में रखकर निवेश करना चाहिए। अगर आप एक निश्चित समय के लिए निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो यह देख लें कि कंपनी उस टाइम स्पैन में अच्छा परफार्म कर पायेगी या नही।

शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले यह ध्यान दें कि किसी भी स्टाॅक में निवेश करने में वित्तीय रिस्क भी शामिल होता है। इसलिए, निवेश करने से पहले एक बार स्वंय से उस स्टाॅक की रिसर्च एवं एनालिसिस जरूर कर लें या फिर अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें। 

आशा करता हु आपको हमारा TOP 10 टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2022  ये आर्टिकल पसंद आया होगा तो आप इस लेख शेयर जरूर करे साथ ही आगर आपका कोई सवाल या सुझाव रहा तो आप होने निचे कमेंट में बता सकते है साथ ही शेयर बाजार की इसी तरह की जानकारी जानने के लिए आप हमारे साथ जुड़ सकते है धन्यवाद 

टाटा के सबसे सस्ते शेयर के बारे में पूछे जाने वाले सवाल? ( FAQ )

क्या टाटा के सबसे सस्ते शेयर में लम्बे समय तक इन्वेस्ट कर सकते है? 

जवाब – जी हां बिलकुल आप टाटा  के सबसे सस्ते शेयर में कंपनी के फाइनसिल को देखते हुवे मार्किट के सेंटीमेंट को देखते हुवे लम्बे समय तक इन्वेस्ट कर सकते है

क्या टाटा के सबसे सस्ते शेयर में  रिस्क है

जवाब – जी हां ऊपर बताये गए सभी कंपनीयो की कुछ कमजोरी है जिसके कारन रिस्क बना हुवा देखने को मिलता है जिसे आपको जानकर नजर अंदाज नहीं करना चाहिए

About Tukesh Dayare

नमस्ते दोस्तों आपका स्वागत है आपको इस website पर शेयर मार्केट, म्यूचल फंड, शेयर प्राइस टारगेट, इन्वेस्टमेंट,से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी रिसर्च के साथ हिंदी मे दी जाएगी

View all posts by Tukesh Dayare →