भविष्य में बढ़ने वाले शेयर 2022, 2023, 2024, 2025, 2035- Future Stocks in Hindi

भविष्य में बढ़ने वाले शेयर 2022, 2023, 2024, 2025, 2035- Future Stocks in Hindi

दोस्तों, अगर आप स्टाॅक मार्केट में निवेश करने की सोंच रहे हैं तो यह निवेश भविष्य में बढ़ने वाले शेयर 2022, 2023, 2024, 2025, 2035 को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए, ताकि आपका निवेश सुरक्षित रहने के साथ ही साथ अच्छा खासा मुनाफा भी देकर जाए। इस पोस्ट में हम ऐसी कंपनियों के बारे में जानकारी देने जा रहें है जिनमें आप पैसा लगाकर तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं क्योंकि इनके शेयर प्राइस भविष्य में बढ़ने वाले हैं। 

निवेश करने के लिए शेयर मार्केट से अच्छी जगह कोई हो नही सकती क्योंकि यहाँ रिटर्न्स काफी ज्यादा मिलते हैं। आजकल जहाँ महँगाई 7% की दर से बढ़ रही है, वहीं आपको अपने पैसे ऐसी जगह निवेश करने चाहिए जो इस महँगाई की दर से ज्यादा हों। साधारण बैंक खाता 1% – 4% तथा FD 5% से 6% तक ही रिटर्न्स देते हैं। तो आपको अपने पैसो को सुनियोजित तरीके से म्यूचल फंड या शेयर मार्केट में डालने चाहिए जो आपको 12% से 18% तक के रिटर्न्स देते हैं।

यह भी पढ़े – शेयर मार्केट का गणित कैसे समझे आसान भाषा में

भविष्य में बढ़ने वाले शेयर 2022

  • M&M

2 अक्टूबर 1945 में लुधियाना से शुरू हुई महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों में एक है। M&M कुल नौ सेगमेेंट में कार्य करती है जो कि आटोमोटिव, फार्म इक्विपमेंट, इनफार्मेंशन टेक्नोंलाजी, वित्तीय सेवाएं, स्टील, इंफ्रास्ट्रक्टचर, हास्पिटैलिटी, लाॅजिस्टिक, सिसटेक सेगमेंट हैं। देश की सबसे पहली Electric कार महिन्द्रा रेवा है, E20 और eVerito महिन्द्रा की अन्य इलेक्ट्रिक कार है। EV कार के अलावा कंपनी बैटरी पैक्स की मैन्युफैक्चिरंग पर भी फोकस कर रही है।

कंपनी निफ्टी 50 में लिस्टेड है और इसका मार्केट कैपटिलाइजेशन 160123 करोड़ रूपये हैं। पिछले 12 महीने की कमाई देखी जाए तो कंपनी ने 8349 करोड़ रूपये कमाएं है। इसका PE Ratio 19 के आसपास है, जो कि अच्छा है। अगर आप इस कंपनी में इन्वेस्ट करना चाहते है तो आपको m&m share price target के बारे में जरूर जानना चाहिए जहा हमने इसके आनेवाले 2030 तक के target के बारे में विस्तार से analysis करके बताया है 

यह भी पढ़े –  Top 5 ₹1 से कम कीमत वाले शेयर 2022 | Penny Stocks Under 1 Rs in India

  • Adani Green Energy Limited

अडानी ग्रीन की वर्तमान उत्पादन क्षमता 14000 मेगावाट है, यह सौर, पवन और हाइब्रिड ऊर्जा प्रोडक्ट्स अपने ग्राहको को आफर करती है। पेट्रोल, डीजल और बिजली के बढ़ते दाम लोगों को ग्रीन ऊर्जा की ओर आकर्षित कर रहे हैं।

अडानी ग्रीन का मार्केट कैपटिलाइजेशन 3,69,452 करोड़ रूपये है और इसने पिछले 12 महीनों में 484 करोड़ रूपये का मुनाफा किया है। 768 का PE Ratio इस शेयर को काफी महँगा बनाता है पर इस वर्ष इसमें निवेश कर अच्छा खासा प्राफिट बनाया जा सकता है। आप इस शेयर में लम्बे समय तक भी इन्वेस्ट कर सकते है जहा हमने adani green share price target के बारे में भी बताया है 

भविष्य में बढ़ने वाले शेयर 2023

  • NTPC

नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन भारत सरकार के अधीन एक महारत्न कंपनी है जो बिजली उत्पादन और सम्बन्धित गतिविधियों में कार्यरत है। कंपनी के देश में कुल 26 जगहों पर पावरप्लांट है जिनसे कुल मिलाकर लगभग 60 गीगावाट बिजली पैदा की जाती है। NTPC की वित्तीय वर्ष 2021-22 की नेट इनकम 15940 करोड़ रही। नई दिल्ली स्थित NTPC का मार्केट कैपटिलाइजेशन 167267 करोड़ रूपये हैं। कंपनी का PE Ratio 10.04 है जो इसे अंडरवैल्यूड बनाता है। जहा आप NTPC share price target के बारे में जानकर 2023 तक इन्वेस्टमेंट करने की सोच सकते है 

यह भी पढ़े –  किस कंपनी के शेयर खरीदे 2022 | top10 मजबूत कंपनियों के सस्ते शेयर

  • Tata Motors

मुंबई स्थित टाटा मोटर्स एक मल्टीनेशनल वाहन निर्माता कंपनी है जो कार, ट्रक, वैन, कोच्स, बस, लग्जरी कार, स्पोर्ट्स कार, और इनके इक्विपमेंट्स बनाने का कार्य करती है। टाटा देश की सबसे भरोसेमंद कंपनियो में से एक है जो कि अब इलेक्ट्रिक वाहन बनाने में भी कार्यरत है। टाटा ने देश की सबसे स्मार्ट और अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक कार का प्रोटोटाइप लांच किया है और यह कार 2025 तक लांच कर दी जाएगी। इसके अलावा, टाटा मोटर्स ने इसी वर्ष Tata Altroz EV भी लांच की है।

टाटा मोटर्स का मार्केट कैपटिलाइजेशन 141930 करोड़ रूपये है। हालाँकि, पिछले 12 महीनों में टाटा मोटर्स को 11997 करोड़ का घाटा हुआ है परंतु इसके शेयर प्राइस दिन- प्रतिदन बढ़ रहे हैं। आनेवाले समय में tata motors share price target अच्छे दिखाई दे रहे है 

भविष्य में बढ़ने वाले शेयर 2024

  • Olectra Greentech Ltd

Olectra Greentech भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक बस निर्माता कंपनी है। इनके पास अभी लगभग 2000 इलेक्ट्रिक बसों का आर्डर है जिसकी कीमत 3000 करोड़ रूपये है। इलेक्ट्रिक बस निर्माण में Olectra का शेयर 35% से 40% है जो अन्य पापुलर कंपनियों से कही ज्यादा है।

कंपनी की मार्केट कैपटिलाइजेशन 4824 करोड़ है और इसका PE Ratio 91.98  है। कंपनी के ऊपर सिर्फ 8.09 करोड़ रूपये का कर्ज है। कंपनी के शेयर में आने वाले दिनों में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।

भविष्य में बढ़ने वाले शेयर 2022, 2023, 2024, 2025, 2035- Future Stocks in Hindi

यह भी पढ़े – TOP 5 ₹10 से कम कीमत वाले शेयर 2022 | सबसे सस्ते शेयर कौन से हैं?

  • Amara Raja Batteries Ltd

आंध्र प्रदेश के तिरूपति स्थित अमारा राजा बैटरीज अपने आटो बैटरी उत्पाद Amaron के लिए जाना जाता है जो देश की दूसरी सबसे बड़ी आटोमेटिव बैटरी निर्माता कंपनी है। कंपनी आने वाले 5 से 8 वर्षों में $1 बिलियन निवेश कर एक गीगाफैक्ट्री निर्माण करने के प्लान में है। इसके साथ ही, कंपनी ने लीथियम- ऑयन बैटरी के निर्माण हेतु भारत का एकमात्र टेक्नोलाॅजी हब भी निर्मित किया है।

कंपनी का मार्केट कैपटिलाइजेशन 8647 करोड़ रूपये हैं और इसका PE Ratio 16.21 है। कंपनी की सेल्स में ग्रोथ 4.54% रही है। किसी प्रकार का वाहन, ऊर्जा संयत्र, घर और बिजनेस लगभग हर जगह बैट्री का इस्तेमाल हो रहा है जो आगे चलकर कई गुना बढ़ने वाला है। इसी लिए आप amara raja batteries share price target को जानकर इन्वेस्टमेंट करने की सोच सकते है 

भविष्य में बढ़ने वाले शेयर 2025

  • NHPC

National Hydroelectric Power Corporation (NHPC) भारत की एक सरकारी कंपनी है जिसकी स्थापना 1975 में देश में जलविद्युत की प्लानिंग, प्रमोशन, और डिस्ट्रीब्यूशन को बेहतर करने को की गयी। NHPC अब जल ऊर्जा के अलावा जियोथर्मल, टाइडल, पवन ऊर्जा पर भी कार्य करती है। चंबा जिले की सलूनी तहसील में बैरा सुइल पावर स्टेशन एनएचपीसी द्वारा शुरू की गई पहली परियोजना थी।

कंपनी का मार्केट कैपटिलाइजेशन 39024 करोड़ रूपये हैं और इसकी PE Ratio 7.86 है। इसका ROE 13.88 है। कंपनी का कैश प्लो मैनेजमेंट काफी अच्छा है। NHPC कई प्रकार की एनर्जी क्षेत्रों में कार्यरत है और यह भारत सरकार के अधीन कंपनी है तो इसमें पैसा ज्यादा सुरक्षित और रिटर्न्स निश्चित होगें।

भविष्य में बढ़ने वाले शेयर 2035 

  • Greaves Cotton Ltd

ग्रीव्स काॅटन कंपनी बड़े इक्वेपमेंट और इंजन निर्माता कंपनी है। कंपनी ने हाॅल ही में कोयंबटूर स्थित एम्पियर इलेक्ट्रक व्हीकल्स को खरीदा है, जिससे ग्रीव्स EV मार्केट में सफल होने के लिए उतर आयी है। ग्रीव्स इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए स्पेयर पार्ट्स और इंजन आयल बनाने पर फोकस कर रही है। 

ग्रीव्स का मार्केट कैपटिलाइजेशऩ 3779 करोड़ रूपये हैं और इसका PE Ratio 54.63 है। कंपनी के ऊपर एक भी रूपये का कर्ज नही है और इसका ROE 1.16% है। इस कंपनी में अभी निवेश कर लम्बी अवधि के लिए छोड़ देने पर यह कई सौ गुना तक रिटर्न्स दे सकती है।

यह भी पढ़े – ट्रेडिंग कितने प्रकार की होती है

भविष्य में बढ़ने वाले शेयर 2022, 2023, 2024, 2025, 2035 की लिस्ट 

कंपनी

इंडस्ट्री

मार्केट कैप (करोड़ रूपये)

P/E (%)

M&M

आटोमोटिव, EV

160123

19

Adani Green Energy Limited

हरित ऊर्जा

3,69,452

768

NTPC

बिजली उत्पादन

167267 

10.04

Tata Motors

आटोमोटिव, EV

141930 

Olectra Greentech Ltd

इलेक्ट्रिक बस

4824 

91.98

Amara Raja Batteries Ltd

लीथियम- ऑयन बैटरी, नार्मल बैटरी

8647 

16.21

NHPC

हाइड्रो, जियोथर्मल, विंड पावर निर्माण

39024

7.86

Greaves Cotton Ltd

इलेक्ट्रिक व्हीकल इक्विपमेंट्स

3779 

54.63

भविष्य में बढ़ने वाले शेयर में निवेश करने के नियम?

शेयर मार्केट से पैसा कमाने के लिए आपको कुछ नियमों को ध्यान मे रखना चाहिए जो कि इस प्रकार हैं-

  • किसी भी कंपनी के शेयर में निवेश थोड़ा- थोड़ा कर करना चाहिए, एक साथ एक ही जगह पर बड़ा इन्वेस्टमेंट खतरनाक हो सकता है।
  • निवेश लम्बी अवधि के लिए ही करें, जिन पैसों की जरूरत आपको जल्द ही पड़ने वाली है, उन्हे स्टाॅक मार्केट में न निवेश करें हालाँकि, आप म्यूचंल फण्ड में निवेश कर सकते हैं।
  • खरीददारी तब करें जब उस कंपनी के शेयर में गिरावट आयी हो।
  • अपने पोर्टफोलियों में अलग- अलग सेक्टर की कंपनियों को शामिल करें अर्थात् विविधता लायें।
  • अधिक लाभ बनाने का लालच न करें, एक ठीक-ठाक प्राफिट लेकर निकल जाएं। ठीक इसी प्रकार, घाटा होने पर भी एक सीमा के बाद निकल जाएं, स्टाप-लाॅस लगाएं।
  • डिविडेंड देने वाली कंपनियों पर ज्यादा फोकस रखें।

यह भी पढ़े –  Just Dial share price target 2022, 2023, 2025, 2030 – New target of Just Dial shares

भविष्य में बढ़ने वाले शेयर के ऊपर जोखिम? 

कहीं भी निवेश करने के फायदे के साथ ही साथ उससे सम्बन्धित जोखिमों के बारें में जरूर जान लेना चाहिए। शेयर मार्केट में जितना अधिक पैसा बनाने की संभावनाएं है उतना ही अधिक पैसा गवानें की भी संभावनाएं होती है। किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले एक बार खुद से उसके बारे में रिसर्च और एनालिसिस जरूर कर लें। मार्केट में उतार- चढ़ाव होते रहते हैं, इसमें देश में होने वाली गतिविधियों का इफेक्ट पड़ता है। महामारी व मंदी जैसी घटनाएँ बाजार पर काफी बुरा असर छोड़ती हैं, इनके लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।

भविष्य में बढ़ने वाले शेयर के ऊपर हमारी राय?

दोस्तों, भविष्य में बढ़ने वाले शेयर 2022, 2023, 2024, 2025, 2035 में दिये गये सभी कंपनियों को काफी रिसर्च के बाद चुना गया है फिर भी आप किसी भी कंपनी में निवेश करने से पहले स्वंय रिसर्च कर लें अथवा अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें लें। शेयर मार्केट में लंबे समय का निवेश ही अच्छा व मुनाफे वाला होता है। 

पर्यावरण के संरक्षण तथा नान-रिन्यूऐबल एनर्जी सोर्स की कमी की वजह से दुनिया रिन्यूऐबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ आकर्षित हो रही है। अभी शुरूआत है, आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों व रिन्यूऐबल एनर्जी का ही होगा। अतः ऐसी कंपनियों में निवेश काफी फायदेमंद साबित होगा।

भविष्य में बढ़ने वाले शेयर के बारे में पूछे जाने वाले सवाल? 

क्या भविष्य में बढ़ने वाले शेयर में लंबे समय तक इन्वेस्ट कर सकते हैं?

जवाब – जी हां बिल्कुल आप ऊपर बताए गए शेयर में लंबे समय तक इन्वेस्टमेंट करने की सोच सकते हैं

भविष्य में बढ़ने वाले शेयर में कब इन्वेस्टमेंट करनी चाहिए?

जवाब – ऐसे शेयर में आपको तभी इन्वेस्टमेंट करना चाहिए जब शेयर में अछि गिरावट देखने को मिले

क्या ऊपर बताये गए भविष्य में बढ़ने वाले शेयर में रिस्क है?

जवाब – जी हां बिल्कुल ऊपर बताए गए भविष्य में बढ़ने वाले सभी शेयरों में रिस्क देखने को मिलता है जिसे आपको इन्वेस्टमेंट  करने से पहले ध्यान में रखना चाहिए

About Tukesh Dayare

नमस्ते दोस्तों आपका स्वागत है आपको इस website पर शेयर मार्केट, म्यूचल फंड, शेयर प्राइस टारगेट, इन्वेस्टमेंट,से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी रिसर्च के साथ हिंदी मे दी जाएगी

View all posts by Tukesh Dayare →